इलेक्शन

वायनाड में बेटी प्रियंका को जिताने खुद मैदान में उतरेंगी सोनिया गांधी, राहुल के साथ करेंगी रोड शो

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी चुने गए थे। बाद में उन्‍होंने वायनाड से इस्‍तीफा दे द‍िया। इसके चलते यहां से उपचुनाव जरूरी हो गया है।

Image

बेटी प्रियंका गांधी के पहले चुनाव में रोड शो करेगी सोनिया गांधी

Photo : PTI

अपनी जिंदगी का पहला चुनाव लड़ रही प्रियंका गांधी को जिताने के लिए अब खुद सोनिया गांधी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार वायनाड में सोनिया गांधी का रोड शो होने वाला है, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के लिए केरल के वायनाड में प्रचार करेंगी।

मंगलवार को होगा रोड शो

राज्य कांग्रेस नेताओं के अनुसार, सोनिया गांधी कई सालों के बाद केरल लौट रही हैं और मंगलवार को होने वाले रोड शो में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। राहुल गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा पर 3,64,422 वोटों के अंतर से वायनाड लोकसभा सीट बरकरार रखी थी। हालांकि, यह उनके 2019 के प्रदर्शन के मुकाबले थोड़ा कम है, जब उन्होंने सीपीआई के पीपी सुनीर पर 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी।

राहुल गांधी की जगह पर प्रियंका गांधी

राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट खाली करने के बाद, राज्य कांग्रेस इकाई ने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें वायनाड से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) उम्मीदवार घोषित किया। केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूडीएफ के गढ़ वायनाड से प्रियंका गांधी के लिए पांच लाख से अधिक वोटों से जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। राज्य की अलप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद कांग्रेस महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल वायनाड में प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान का समन्वय करेंगे।

13 नवंबर को मतदान

वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही पलक्कड़ और चेलाक्कारा विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article