इलेक्शन

दिल्ली में हवा हुई दमघोंटू तो सोनिया गांधी पहुंची जयपुर, उधर प्रियंका गांधी को मिला EC का नोटिस

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 14, 2023, 11:11 PM IST

दिल्ली में फैले प्रदूषण के कारण कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंगलवार को निजी दौरे पर जयपुर पहुंचे, दोनों नेता हवाईअड्डे से एक होटल के लिए रवाना हो गए। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि सोनिया गांधी नई दिल्ली से यहां आईं तो उनके बेटे राहुल गांधी मध्य प्रदेश से यहां पहुंचे।

Image

सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी

Photo : PTI

राजस्थान चुनाव के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अचानक से जयपुर पहुंच गईं। बिना तय कार्यक्रम के चुनावी राज्य में सोनिया का अचानक से पहुंचा कोई और ही कहानी बयां कर रहा है। हालांकि कांग्रेस की मानें तो सोनिया गांधी, दिल्ली में खराब होती हवा के कारण जयपुर पहुंची हैं। यह दौरा निजी है न कि चुनावी। सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी जयपुर पहुंचे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी मुसीबत में घिरती दिख रही है, एक बयान के कारण चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया है।

सोनिया गांधी पहुंची जयपुर

दिल्ली में फैले प्रदूषण के कारण कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंगलवार को निजी दौरे पर जयपुर पहुंचे, दोनों नेता हवाईअड्डे से एक होटल के लिए रवाना हो गए। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि सोनिया गांधी नई दिल्ली से यहां आईं तो उनके बेटे राहुल गांधी मध्य प्रदेश से यहां पहुंचे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोनिया गांधी के यहां चार दिनों तक रहने की संभावना है, जबकि राहुल गांधी की बुधवार सुबह दिल्ली जायेंगे और और फिर चुनावी रैलियों के लिए 16 नवंबर को लौटेंगे।

प्रियंका गांधी को मिला नोटिस

निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में कथित रूप से असत्यापित और गलत बयान देने के लिए मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। भारतीय जनता पार्टी ने शिकायत की थी कि प्रियंका ने हाल ही में मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी के बारे में "झूठे" और "असत्यापित" बयान दिए।भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने प्रियंका से बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

क्या है आरोप

आयोग को दी गई शिकायत में भाजपा ने प्रियंका पर यह "निराधार और झूठा" दावा करने का आरोप लगाया था कि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) का निजीकरण कर दिया है। प्रियंका ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को अपने उद्योगपति दोस्तों को दे दिया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article