Sirsa lok sabha Election 2024 : हरियाणा राज्य की 10 लोकसभा सीटों में सिरसा भी एक प्रमुख सीट है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां इस बार चुनावी मुकाबला काफी कड़ा है। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। जहां, बीजेपी ने सिटिंग सांसद अशोक तंवर को दोबारा मुकाबले के लिए उतारा है तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने कुमारी शैलजा को चुनावी मैदान में भेजा है। 1962 से अस्तित्व में आई सीट पर 2019 में बीजेपी की सुनीता दुग्गल यहां से सांसद बनी थीं। उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष रहे अशोक तंवर को भारी मतों से हराया था। इसके बाद खुद अशोक तंवर ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। आइये जानते हैं इस सीट का चुनावी समीकरण क्या है?
कुमारी शैलजा बनाम अशोक तंवर
सिरसा कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने 9 बार जीत दर्ज की है। सिरसा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और आईएनएलडी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला का गृह क्षेत्र भी है। इसलिए यह INLD का भी गढ़ रहा है। आईएनएलडी ने भी यहां से 4 बार जीत दर्ज की है।
सिरसा लोकसभा में 2019 का परिणान
2019 में सिरसा लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 18,03,349 थी। उस चुनाव में बीजेपी की सुनीता दुग्गल को 7,14,351 मत प्राप्त हुए थे। सुनीता का पूरे पड़े वोटों का करीब 51 फीसदी हिस्सा मिला था। अशोक तंवर दूसरे स्थान पर रहे थे, जिन्हें कुल मतदाताओं का 22 फीसदी वोट हासिल हुए थे। सुनीता और अशोक की जीत का फासला 3,09918 वोट का था।
2014 में ऐसा था सिरसा का समीकरण
2014 के लोकसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा सीट पर 16,60,557 मतदाता थे। उस चुनाव में INLD पार्टी के प्रत्याशी चरण सिंह रोरी 5,06,370 वोट लेकर विजयी घोषित हुए थे। उन्हें कुल वोटर्स का 30 फीसदी हिस्सा मिला था। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे अशोक तंवर को 3,90,634 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 1,15,736 था।
2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी रहे अशोक तंवर ने 4,15,558 वोट लेकर जीत दर्ज की थी। जबकि, दूसरे स्थान पर रहे INLD प्रत्याशी डॉ. सीता राम को 3,80,085 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का अंतर 35,499 वोटों का था।
सिरसा लोकसभा के मुख्य प्रत्याशी
- सैलजा कुमारी - कांग्रेस
- अशोक तंवर - बीजेपी
- संदीप लोट वाल्मीकि- INLD
- जसवीर सिंह - निर्दलीय
- रण सिंह पंवार - निर्दलीय
- सुखदेव सिंह संधू - निर्दलीय
- करनैल सिंह ओढ़ां - निर्दलीय
- बगदावत राम - निर्दलीय
- जोगिंदर राम - निर्दलीय
