इलेक्शन

MP Election: शिवराज CM फेस नहीं, हो गया साफ! बोले रविशंकर प्रसाद- जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 1, 2023, 10:58 PM IST

MP Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी का संसदीय बोर्ड इस बात पर फैसला करेगा कि 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

Image

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सीएम फेस नहीं

Photo : Twitter

MP Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ऐसे तो पहले से ही इशारा कर रही थी कि इस बार कोई सीएम फेस नहीं होगा, वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि बीजेपी जीतने के बाद सीएम पर फैसला करेगी। चाहे वो शिवराज का नाम हो या किसी और का।

विकल्प है खुला!

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी का संसदीय बोर्ड इस बात पर फैसला करेगा कि 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सत्तारूढ़ भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों - नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल और पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित सात लोकसभा सदस्यों को मैदान में उतारने का कदम उठाया है। इससे संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा ने विकल्प खुले रखे हैं।

क्या बोले रविशंकर प्रसाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ग्वालियर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- "यह पार्टी की परंपरा है कि संसदीय बोर्ड निर्णय लेता है...और सरकार बनने पर विधायकों की राय ली जाएगी। एक योग्य व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा।"

कांग्रेस पर हमला

विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब हमास के आतंकवादियों ने इजराइल पर हमला किया तो प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी निंदा की, लेकिन साथ ही भारत ने फलस्तीन में जरूरतमंद लोगों की मदद की। लेकिन कांग्रेस का रुख वही है जो केरल में मुस्लिम लीग का था। हमास के एक नेता ने केरल में एक रैली को संबोधित किया लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article