Sheo Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: बाड़मेर शिव विधानसभा का संसदीय क्षेत्र है। इस विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रवींद्र सिंह भाटी ने अपना सिक्का चलाकर सभी को हैरान कर दिया। राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा सीट पर सबसे रोचक मुकाबला देखने (Sheo Rajasthan Election Result 2023) को मिला। इस विधासभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर अमीन खान पर भरोसा जताया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने स्वरूप सिंह खारा को चुनावी मैदान में (Rajastha Election Result 2023 in Hindi) उतारा था।
Sheo Rajasthan Chunav Result 2023: यहां देखें शिव राजस्थान विधानसभा चुनाव का परिणाम
वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जोधपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी ने दोनों पार्टियों को कड़ी टक्कर दी। बता दें, रवींद्र सिंह को पश्चिमी राजस्थान का एक बड़ा चेहरा माना जाता है।
शिव विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम - Assembly Constituency 134 - Sheo (Rajasthan) Live
| प्रत्याशी | पार्टी | परिणाम |
| स्वरूप सिंह खारा | भाजपा | हार |
| अमीन खान | कांग्रेस | हार |
| रवीन्द्र सिंह भाटी | निर्दलीय | जीत (+3950) |
Sheo Rajasthan Election Result 2023: कौन है रवीन्द्र सिंह भाटी
रवीन्द्र सिंह भाटी पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। लेकिन पार्टी से टिकट ना मिलने पर बगावत कर बैठे थे और बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी जंग का आगाज कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रवीन्द्र ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ा रखी है।शिव विधानसभा सीट की खास बात यह है कि भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के पार्टी के बागी चुनौती दे रहे हैं। रवींद्र सिंह को पश्चिमी राजस्थान का एक बड़ा चेहरा माना जाता है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या कांग्रेस और बीजेपी अपनी लाज बचा पाएंगे।
