तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने घोषित की अपनी संपत्ति, जानिए कितनी है नेटवर्थ

उनके हलफनामे में 49 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति बताई है, जिसमें 19 बैंक खातों में जमा राशि और बॉन्ड, डिबेंचर, म्यूचुअल फंड और अन्य होल्डिंग्स में निवेश शामिल हैं।

Shashi Tharoor Net Worth: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 2024 के आम चुनावों में तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति घोषित की है। थरूर ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए 55 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 4.32 करोड़ रुपये से अधिक की कुल आय का खुलासा किया है।

थरूर ने म्यूचुअल फंड में 1.72 करोड़ रुपये के निवेश का खुलासा किया है। उनके हलफनामे में 49 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति बताई है, जिसमें 19 बैंक खातों में जमा राशि और बॉन्ड, डिबेंचर, म्यूचुअल फंड और अन्य होल्डिंग्स में निवेश शामिल हैं।

End of Feed