शशि थरूर ने Accept किया राजीव चंद्रशेखर का चैलेंज, चुनाव से पहले तिरुवनंतपुरम सीट पर BJP-CONG में हाई वोल्टेज ड्रामा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2024, 08:41 AM IST

Thiruvananthapuram Lok Sabha Seat: तिरुवनंतपुरम की जनता को दोनों दिग्गज नेताओं शशि थरूर और राजीव चंद्रशेखर के बीच तीखी चुनावी बहस देखने को मिल सकती है। दरअसल, राजीव चंद्रशेखर ने थरूर को खुली डिबेट की चुनौती दी थी, जिसे कांग्रेस नेता ने स्वीकार कर लिया है।

Thiruvananthapuram Lok Sabha Seat: केरल की हॉट सीटों में शुमार तिरुवनंतपुरम सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले हाई वोल्टेज ड्राम देखने को मिल सकता है। यहां से दो दमदार प्रत्याशी आमने सामने हैं। कांग्रेस ने एक बार फिर से मौजूदा सांसद व दिग्गज नेता शशि थरूर को मैदान में उतारा है, तो बीजेपी ने आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर को टिकट देकर मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया है।

Shashi Tharoor - Rajeev Chandrashekhar

शशि थरूर- राजीव चंद्रशेखर

अब तिरुवनंतपुरम की जनता को दोनों दिग्गज नेताओं के बीच तीखी चुनावी बहस देखने को मिल सकती है। दरअसल, बीजेपी उम्मीवार राजीच चंद्रशेखर ने चुनाव प्रचार के दौरान शशि थरूर को सीधी चुनावी बहस की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं आइडिया और डेवलपमेंट में किसका ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है? इस मुद्दे पर शशि थरूर के साथ बहस करने को तैयार हूं और मैं शुरू से ही यह कहता रहा हूं।

End of Feed