haryana BJP former MLA Jaiprakash gupta: हरियाणा चुनाव में बीजेपी को एक बार फिर झटका लगा है बताते हैं कि बीजेपी के दो पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए,सुखविंदर मांडी और जयप्रकाश गुप्ता की जोड़ी आज हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई।
बताते हैं कि बाढ़ड़ा से मांडी और करनाल से गुप्ता बीजेपी से टिकट न मिलने से निराश थे। बाढ़ड़ा से सुखविंदर मांडी और करनाल से जयप्रकाश गुप्ता विधायक रह चुके हैं।
गौर हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में भगदड़ मची है, कई नेता बगावत कर बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं अब तक कई एक विधायक पूर्व विधायक और पूर्व सांसद बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, टिकट न मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं।
