इलेक्शन

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 21 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

Jharkhand Congress List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। वहीं, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 66 नामों का ऐलान किया था। राज्य में पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

Image

झारखंड के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट।

Photo : PTI

Jharkhand Congress List: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने जामताड़ा से इरफान अंसारी तो वहीं, रामगढ़ से ममता देवी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह और जमशेदपुर ईस्ट से डॉक्टर अजय कुमार को टिकट दिया है।

इसके अलावा हटिया से अजय नाथ सहदेव, सिमडेगा से भूषण बारा, मनिका से रामचंद्र सिंह, जमशेदपुर वेस्ट से बन्ना गुप्ता को टिकट दिया गया है। बता दें, इस बाद झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने भी कमर कसी हुई है।

दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतगणना 23 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बाद राज्य के विधानसभा चुनाव में 2,55,18,642 मतदाता पात्र हैं। इसमें पुरुष मतदाता 1,29,97,325 हैं, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1,25,20,910 है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article