इलेक्शन

Delhi Chunav: आपस में भिड़े AAP और भाजपा के कार्यकर्ता, संगम विहार में जमकर हुई हाथापाई; पुलिस ने कही ये बात

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में मतदान वाले दिन संगम विहार में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई जिसमें दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। विवाद के कारणों को समझने के लिए तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

Image

दिल्ली पुलिस

Photo : ANI

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं और अब 8 फरवरी को सामने आने वाले चुनावी परिणाम का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मतदान वाले दिन संगम विहार में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई जिसमें दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। ऐसे में आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे पर हमला करने, धमकी देने इत्यादि के आरोप लगाए। हालांकि, दिल्ली पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। विवाद के कारणों को समझने के लिए तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने और तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रत्याशी ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा प्रत्याशी चंदन चौधरी ने आम आदमी पार्टी नेता दिनेश मोहनिया पर उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोहनिया अपने 30-40 कार्यकर्ताओं के साथ उनके कार्यालय में आए और पथराव किया जिसकी वजह से 7 कार्यकर्ता घायल हो गए।

BJP पर भी लगे गंभीर आरोप

दूसरी तरह, AAP विधायक दिनेश मोहनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर डंडे से हमला किया जिसकी वजह से एक कार्यकर्ता चोटिल हो गया। उन्होंने कहा कि जब वह चंदन चौधरी के कार्यालय से बाइक पर निकल रहे थे तो कार्यालय से किसी ने डंडा फेंका जिससे उनके एक कार्यकर्ता के सिर में चोट लग गई। ऐसे में जब मोहनिया ने इसका विरोध किया तो भाजपा के 30-40 कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article