Saran Lok Sabha Election 2024 Results Live: सारण में राजीव प्रताप रूड़ी के सामने लालू की बेटी रोहिणी, कौन आगे-कौन पीछे

Saran Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, rajive pratap rudi vs rohini acharya who will win in Purnia: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला इस बार लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से है इसलिए मुकाबला दिलचस्प बन गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने रोहिणी को इस सीट से उतारा है।

Saran Lok Sabha Election 2024 Results: सारण लोकसभा सीट पर इस बार जबरदस्त मुकाबला है। पहली बार लालू प्रसाद यादव यहीं से सांसद चुने गए थे और अब उनकी बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में हैं। लालू ने पहली भाजपा के राजीव प्रताप रूडी को पटखनी दी थी। इसके बाद रूडी दो बार इस सीट से सांसद चुने गए। अब वह एक बार फिर सारण सीट से ताल ठोक रहे हैं और उनके सामने रोहिणी आचार्य की चुनौती है। वोटों की गिनती जारी है और रुझान लगातार आ रहे हैं।

रोहिणी आचार्य से मुकाबला

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला इस बार लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से है इसलिए मुकाबला दिलचस्प बन गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने रोहिणी को इस सीट से उतारा है। दो बार से सांसद रूडी पर भाजपा ने फिर भरोसा दिखाया है। राजीव प्रताप का मानना है कि सारण में रोहिणी नहीं, बल्कि उनका मुकाबला लालू यादव से है। यहां के नतीजे पर सबकी नजरें हैं।

End of Feed