Sant Kabir Nagar Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Sant Kabir Nagar Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक संत कबीर नगर की सीट भी है। यहां पर वर्तमान में बीजेपी की सत्ता है। इस सीट पर किस दिन मतदान होंगे, प्रमुख उम्मीदवार किसे चुना गया है और मतगणना की तारीख क्या है आइए जानते हैं।

Sant Kabir Nagar Lok Sabha Polling Date: संत कबीर नगर लोकसभा सीट यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से एक है। कवि कबीर दास के नाम पर रखे गए इस जिले की स्थापना 5 सितंबर 1997 में हुई। इससे पहले यह क्षेत्र बस्ती जिले में आता था। संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र का अस्तित्व ज्यादा पुराना नही हैं, बल्कि परिसीमन के बाद साल 2008 में यह सीट अस्तित्व में आई। संत कबीर नगर सीट के पहले सांसद बसपा के भीष्म शंकर तिवारी थे। 2014 में इस सीट पर भाजपा को जीत मिली और पिछले चुनाव में भी भाजपा को जनता ने विजयी बनाया। इस सीट से मौजूदा सांसद भारतीय जनता पार्टी के प्रवीण कुमार निषाद हैं। इस चुनाव में भाजपा के साथ ही सपा ने भी निषाद कार्ड खेला है। वहीं बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है।

sant kabir nagar Lok Sabha seat.

संत कबीर नगर लोकसभा सीट

संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Sant Kabir Nagar Lok Sabha election polling date)

लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों के लिए मतदान हो चुके हैं। अब छठे चरण के लिए वोटिंग होनी है। छठे चरण में ही संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग होगी। इस सीट पर 25 मई को मतदाता वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर जाएंगे और अपने नेता का चुनाव करने के लिए ईवीएम का बटन दबाएंगे।

End of Feed