Delhi Chunav : संदीप दीक्षित ने भरा पर्चा, नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल, BJP के प्रवेश वर्मा से है मुकाबला

Sandeep Dikshit files nomination : नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

Sandeep Dikshit files nomination : नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर संदीप का मुकाबला आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा से है। केजरीवाल और वर्मा ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। केजरीवाल की टक्कर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे से है। संदीप दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित और परवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। नई दिल्ली सीट हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।

sandeep dixit

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं संदीप दीक्षित।

केजरीवाल के पास कुल 1.73 करोड़ रुपये की संपत्ति

केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया और कुल 1.73 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की। निर्वाचन आयोग को सौंपे गए केजरीवाल के हलफनामे के अनुसार, उनकी संपत्ति में 2.96 लाख रुपये की बैंक बचत और 50,000 रुपये नकद शामिल हैं। उनकी अचल संपत्ति 1.7 करोड़ रुपये की है।

End of Feed