मोदी जी ने कहा था मुझे माफ नहीं किया जाएगा...,भोपाल से टिकट कटने के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 08:54 AM IST

Pragya Singh Thakur: साध्वी प्रज्ञा ने कहा, मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांग रही हूं। हो सकता है कि मेरे पुराने बयानों में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द प्रधानमंत्री मोदी का पसंद न आए हों। हालांकि, मैं माफी मांग चुकी हूं।

Pragya Singh Thakur: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस लिस्ट में 43 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं, इसमें भोपाल से सांसद और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम भी शामिल है। बीजेपी नेतृत्व ने इस बार प्रज्ञा ठाकुर की जगह आलोक शर्मा को मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद साध्वी प्रज्ञा का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मेरे कुर बयानों से पीएम मोदी खुश नहीं हैं, उन्होंने कहा है कि मुझे माफ नहीं किया जाएगा।

Sadhvi Pragya Singh Thakur

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कहा, मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांग रही हूं। हो सकता है कि मेरे पुराने बयानों में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द प्रधानमंत्री मोदी का पसंद न आए हों। उन्होंने जाहिर भी किया था कि मुझे माफ नहीं किया जाएगा। हालांकि, साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैंने पहले ही उनसे माफी मांग चुकी हूं।

End of Feed