अखिलेश-राहुल की जनसभा में मची भगदड़, बिना भाषण दिए उल्टे पांव लौटे दोनों नेता

प्रयागराज की फूलफुर लोकसभा सीट पर आयोजित कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त जनसभा में अचानक कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। हंगामें और अफरा-तफरी के चलते राहुल और अखिलेश बिना भाषण दिये ही जनसभा से वापस लौट गए।

Phulpur Lok Sabha : प्रयागराज की फूलफुर लोकसभा सीट पर आयोजित कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त जनसभा में अचानक कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। मंच पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के पहुंचते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और जमकर हंगामा करने लगे। यही नहीं कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए। हंगामें और अफरा-तफरी के चलते राहुल और अखिलेश बिना भाषण दिये ही जनसभा से वापस लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्यकर्ता दौड़ते नजर आ रहे हैं। गनीमत रही कि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।

Phulpur Lok Sabha constituency Ruckus

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सभा में हंगामा

End of Feed