हमें बहुत बुरा लगा, क्या हालात हो गए हैं- नीतीश कुमार ने छुए पीएम मोदी के पैर तो बोले तेजस्वी यादव, पूछे तीखे सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 08:34 PM IST

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज मैंने नीतीश कुमार का एक चित्र देखा जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए... हमें बहुत बुरा लगा। क्या हालात हो गए हैं?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पीएम मोदी के पैर छुने के मामले पर जमकर आलोचना की है। नीतीश कुमार ने बिहार में एक रैली के दौरान पीएम मोदी के पैर छुकर प्रणाम किया था, जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत बुरा लगा है। नीतीश कुमार के क्या हालात हो गए हैं।

tejashwi yadav

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर साधा निशाना

End of Feed