LIVEresults.eci.gov.in, Haryana, Jammu Kashmir Results 2024 Updates: हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार वापसी, जम्मू-कश्मीर में एनसी गठबंधन की बनेगी सरकार; पढ़ें पल-पल की अपडेट

results.eci.gov.in, Haryana, Jammu Kashmir Results 2024 Updates: हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार वापसी, जम्मू-कश्मीर में एनसी गठबंधन की बनेगी सरकार; पढ़ें पल-पल की अपडेट
Election Commission of India, Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024, Jammu Kashmir (जम्मू कश्मीर चुनाव रिजल्ट 2024), Haryana Assembly Election (हरियाणा चुनाव परिणाम 2024) Results results.eci.gov.in: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब आठ अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं।
Haryana Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: Vote Counting Updates
वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई, दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे आ चुके हैं। मतगणना को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त कर दी गई। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों मं चुनाव हुए हैं। वहीं, हरियाणा में एक चरण में वोटिंग हुई। हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार वापसी करके इतिहास रच दिया, जबकि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिली।
Jammu Kashmir Chunav 2024 Results LIVE: Watch Online | Vidhan Sabha Chunav 2024 Result Updates: Check Result Trends Here | Watch: Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live on eci.gov.in
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को हुआ था। हरियाणा की 90 सीटों के लिए 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 101 महिलाएं और 464 निर्दलीय शामिल हैं। मतगणना के दौरान सभी उम्मीदवारों की नजरें results.eci.gov.in Haryana वेबसाइट पर टिकी रही, जहां हरियाणा के साथ-साथ Jammu Kashmir Results 2024 भी देखे जा सकते हैं।
यदि आप ताज़ा चुनाव परिणाम जानना चाहते हैं, तो results.eci.gov.in Haryana पेज पर विजिट कर सकते हैं। यहां न सिर्फ हरियाणा बल्कि Jammu Kashmir Results 2024 की भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम जनता और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, और results.eci.gov.in Haryana तथा Jammu Kashmir Results 2024 के अपडेट लगातार जारी किए जा रहे हैं।
इसी प्रकार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे भी results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 पर उपलब्ध हैं। हरियाणा की तरह ही, results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 पर भी नतीजे लगातार अपडेट हो रहे हैं, जिससे मतदाता और राजनीतिक विश्लेषक स्थिति का सटीक आकलन कर पा रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे
BJP: 48
INC: 37
INLD: 2
IND: 3
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे
JKNC: Won 42
BJP: Won 29
INC: Won 6
IND: Won 7
JKPDP: Won 3
CPI(M): Won 1
AAP: Won 1
JKPC: Won 1
जम्मू-कश्मीर: भाजपा की एकमात्र महिला उम्मीदवार शगुन परिहार को मिली जीत
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एकमात्र महिला उम्मीदवार शगुन परिहार ने मंगलवार को घोषित नतीजों के मुताबिक किश्तवाड़ सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने जीत के बाद क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लड़ने का संकल्प जताया।
results.eci.gov.in Haryana Result 2024 LIVE: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से जीते
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा सीट पर 16,054 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह को 16,054 मतों से शिकस्त दी। हरियाणा की 90 सीट में से भाजपा 50 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है। इससे पहले सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद थे और इसी संसदीय क्षेत्र में लाडवा सीट आती है।
मनोहर लाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही थी लेकिन जनता ने उनकी बात को नकारा... सरकार की जो काम करने की नीतियां हैं, जो उपलब्धियां हैं उसे जनता ने स्वीकार किया... यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड बना है क्योंकि हरियाणा में किसी पार्टी की तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है।
results.eci.gov.in Haryana Result 2024 LIVE: हरियाणा में 13 सीटों पर आए नतीजे
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब तक कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिल चुकी है। वहीं बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।
results.eci.gov.in Haryana Result 2024 LIVE: हरियाणा में कांग्रेस को 7 सीटों पर मिली जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब तक कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।
results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस गठबंधन को 17 सीटों पर जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अब तक NC-कांग्रेस गठबंधन ने 17 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं भाजपा को 14 सीटों पर जीत मिली है। पीडीपी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।
results.eci.gov.in Haryana Result 2024 LIVE: हरियाणा में जुलाना सीट से जीतीं विनेश फोगाट
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां विनेश फोगाट ने 6015 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें 65080 वोट मिले हैं। वहीं हांसी सीट से बीजेपी के विनोद भयाना को जीत मिली है।
results.eci.gov.in Haryana Result 2024 LIVE: हरियाणा में 2-2 सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की जीत
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पिहोवा सीट से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां मनदीप चट्ठा ने जीत हासिल की है। वहीं खरखौदा सीट से बीजेपी के पवन खरखौदा जीतें हैं।
results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में 6 सीट पर बीजेपी को जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने चेनानी और जम्मू उत्तर सीट से जीत हासिल की है। चेनानी सीट पर बलवंत सिंह मनकोटिया और जम्मू उत्तर सीट पर शाम लाल शर्मा को जीत मिली है।
results.eci.gov.in Haryana Result 2024 LIVE: हरियाणा में जींद सीट पर बीजेपी को जीत
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद सीट से बीजेपी को जीत मिली है। यहां डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने 15860 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 68920 वोट हासिल हुए हैं।
results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में चेनानी सीट से बीजेपी को जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने चेनानी सीट से जीत हासिल की है। इस सीट पर बलवंत सिंह मनकोटिया को 15611 वोटों के अंतर से जीत मिली है। उन्हें 47990 वोट मिले हैं।
results.eci.gov.in Haryana Result 2024 LIVE: हरियाणा में कांग्रेस को एक सीट पर मिली जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव में नूंह सीट से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां अफताब अहमद ने 46963 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 91833 वोट हासिल हुए हैं।
results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में जादीबल सीट से NC को जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) को 3 सीटों से जीत मिल गई है। जादीबल सीट से तनवीर सादिक को जीत हासिल हुई है। उन्हें 22189 वोट मिले हैं।
results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में जम्मू पश्चिम सीट से बीजेपी को जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जम्मू पश्चिम सीट से जीत हासिल की है। इस सीट पर अरविंद गुप्ता को 22127 वोटों के अंतर से जीत मिली है। उन्हें 41963 वोट मिले हैं।
results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में हजरतबल सीट से NC को जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस को 2 सीटों से जीत मिल गई है। हजरतबल सीट से सलमान सागर विजयी हुई हैं। उन्हें 18890 वोट हासिल हुए हैं।
results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में उधमपुर पूर्व सीट से बीजेपी को जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक और सीट पर जीत हासिल हुई है। उधमपुर पूर्व सीट से रणबीर सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की है। उन्हें 32996 वोट मिले है और 2349 के अंतर से जीत मिली है।
results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में गुरेज सीट से NC को जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर नतीजे आ गए हैं। जिसमें एक सीट पर बीजेपी और दूसरी सीट पर जम्मू कश्मीर नेशनल कॉफ्रेंस (JKNC) को जीत मिली है। गुरेज सीट से NC के नजीर अहमद खान को जीत हासिल हुई है।
results.eci.gov.in Jammu Kashmir Result 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में बसोली सीट से बीजेपी को जीत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में एक सीट पर बीजेपी को जीत मिल गई है। बसोली से दर्शन कुमार 16034 वोटों के अंतर से जीते हैं। उन्हें 31874 वोट हासिल हुए हैं।