LIVE

Jammu-Kashmir, Haryana Vidhan Sabha Results 2024 : हरियाणा जीत पर बोले पीएम मोदी- 'झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी', हरियाणा में भाजपा को बहुमत तो जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार

Jammu-Kashmir, Haryana Vidhan Sabha Results 2024 : हरियाणा जीत पर बोले पीएम मोदी- 'झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी', हरियाणा में भाजपा को बहुमत तो जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार
Jammu-Kashmir, Haryana Vidhan Sabha Results 2024 : हरियाणा जीत पर बोले पीएम मोदी- 'झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी', हरियाणा में भाजपा को बहुमत तो जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार

Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024, ECI Jammu-Kashmir Vidhan Sabha And Haryana Vidhan Sabha Results, Vote Counting, Election Result Trends, Winning Candidates, ECI Chunav Results Updates: जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में हरियाणा में बीजेपी ने वापसी कर ली है, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बहुमत मिल चुका है।

OCT 08, 2024 21:06 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 : 'हरियाणा के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया कि वो देश के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं'-पीएम मोदी

कांग्रेस, भारत के समाज को कमजोर करके, भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है।

इसलिए वो अलग-अलग वर्गों को भड़का रहे हैं, लगातार आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

देश ने देखा कि कैसे किसानों को भड़काने का प्रयास हुआ, लेकिन हरियाणा के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया कि वो देश के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं।
OCT 08, 2024 21:06 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 : कांग्रेस के इस शाही परिवार ने तो डंके की चोट पर कहा कि वो आरक्षण खत्म कर देंगे-पीएम मोदी

कांग्रेस के इस शाही परिवार ने तो डंके की चोट पर कहा कि वो आरक्षण खत्म कर देंगे।

दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर कांग्रेस अपने वोटबैंक को देना चाहती थी।

हरियाणा में भी वो यही करने जा रही थी।
OCT 08, 2024 21:06 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 : सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है- पीएम मोदी

देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों ने कांग्रेस के लिए No Entry का बोर्ड लगा दिया है।

पहले कांग्रेस सोचती थी कि वो चाहे काम करे या न करे, लोग तो उसको वोट देंगे ही।

लेकिन अब कांग्रेस की पोल खुल चुकी है।

उसका डिब्बा गोल हो चुका है। कांग्रेस सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है।

सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है।

इसलिए वो सरकार में आने के बाद देश और समाज को दांव पर लगाने से नहीं हिचकती।
OCT 08, 2024 20:49 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live : "इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है"

OCT 08, 2024 20:45 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live : हरियाणा और जम्म-कश्मीर में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देता हूं.."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "वोटों प्रतिशत के हिसाब से देंखे तो जम्मू-कश्मीर में जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं उसमें वोट फेयर के हिसाब बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है...मैं हरियाणा और जम्म-कश्मीर में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देता हूं.."
OCT 08, 2024 20:42 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live : 'आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है'

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले, 'आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है, हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है'
OCT 08, 2024 20:41 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live : जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज नवरात्री का छठा दिन है मां कात्यायनी की आराधना का दिन है...मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हम सभी को आशीर्वाद दे रही है। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार कमल खिला है।...जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है..."
OCT 08, 2024 20:40 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live : हरियाणा की ये जीत कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम का परिणाम है- पीएम मोदी

'हरियाणा की ये जीत कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम का परिणाम है।

हरियाणा की ये जीत नड्डा जी और हरियाणा की टीम के प्रयासों की जीत है।

हरियाणा की ये जीत नम्र-विनम्र हमारे मुख्यमंत्री जी के कर्तव्यों की भी जीत है।'
OCT 08, 2024 20:40 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live : 'वोट शेयर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है'- पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर में जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं, उनमें वोट शेयर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को भी बहुत बहुत बधाई देता हूं।

मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके तप और तपस्या के लिए नमन करता हूं।
OCT 08, 2024 20:36 IST

'ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है, गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है'- पीएम मोदी

हरियाणा में तीसरी जीत पर पीएम मोदी बोले- ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है।

गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है।

गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है।

गीता की धरती पर सुशासन की जीत हुई है।

हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है।
OCT 08, 2024 20:35 IST

'मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हम सभी को आशीर्वाद दे रही है'

हरियाणा में तीसरी जीत पर पीएम मोदी बोले- आज नवरात्रि का छठा दिन है।मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हम सभी को आशीर्वाद दे रही है।
OCT 08, 2024 20:34 IST

हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है बोले पीएम मोदी

हरियाणा में तीसरी जीत पर पीएम मोदी बोले- हम सबने सुना है कि 'जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा।' हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है।
OCT 08, 2024 20:30 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live: हरियाणा में तीसरी जीत पर पीएम मोदी का संबोधन

OCT 08, 2024 20:25 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live: हरियाणा की तीसरी जीत पर बोले जेपी नड्डा- मोदी है तो मुमकिन है

OCT 08, 2024 20:24 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live: कांग्रेस के लोग हर तरह से झूठ फैलाने में जुटे थे बोले जेपी नड्डा

कांग्रेस के लोग हर तरह से झूठ फैलाने में जुटे थे, लेकिन जनता ने उनकी एक नहीं सुनी और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई, बोले जेपी नड्डा
OCT 08, 2024 20:19 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए

OCT 08, 2024 20:08 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live: हरियाणा में तीसरी जीत पर बीजेपी का जश्न, पार्टी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी

OCT 08, 2024 19:59 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव नतीजों पर उमर अब्दुल्ला ने कही ये अहम बात

OCT 08, 2024 19:44 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे

OCT 08, 2024 19:45 IST

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Results 2024 Live: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे