पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान संपन्न; 5 बजे तक 86.90 फीसदी मतदान दर्ज; वोटर्स में बारिश के बीच दिखा गजब का उत्साह

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीट के 15 केंद्रों पर शनिवार को पुनर्मतदान संपन्न हो गया।

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीट के 15 केंद्रों पर शनिवार को पुनर्मतदान संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 86.11 फीसदी, जबकि डायमंड हार्बर में 87.60 फीसदी मतदान हुआ। कुल मिलाकर दोनों सीटों पर 86.90 फीसदी वोटिंग हुई।

bengal polls

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर बंपर मतदान (फोटो साभार: @ECISVEEP)

मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर के चार मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। चुनावी धांधली की जानकारी मिलने पर निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने इस सीट पर पुनर्मतदान का आदेश एक दिन पहले ही दिया था।

End of Feed