Ravi Kishan Wife Controversy: बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन चुनाव से पहले बड़ी मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं। एक महिला ने रवि किशन की पत्नी होने का दावा किया है, साथ ही अपनी बेटी को रवि किशन की बेटी बताते हुए बीजेपी सांसद को अपनाने के लिए कहा है। रवि किशन को बीजेपी ने गोरखपुर से फिर से टिकट दिया है।
रवि किशन की पत्नी और बेटी का दावा करने वाली अपर्णा ठाकुर
ये भी पढ़ें- अगर वह मर्द हैं तो मेरे खिलाफ लड़ें, देखता हूं कितने वोट मिलते हैं- गुलाम नबी आजाद को उमर अब्दुल्ला ने दी खुली चुनाती
अपर्णा ठाकुर ने बताया रवि किशन को अपना पति
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रवि किशन शुक्ला को अपनी बेटी का पिता बताते हुए अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह बेटी को सामाजिक और सार्वजनिक तौर पर 'स्वीकार' नहीं कर रहे हैं। सोमवार को अपनी बेटी को साथ लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर्णा ठाकुर ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- "मेरा नाम अपर्णा है और मेरी बेटी सांसद, अभिनेता रवि किशन की पुत्री है, जिसे वह अपना नहीं रहे हैं।"
कोर्ट जाने की धमकी
अपर्णा ने यह भी कहा कि वह रवि किशन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती है, इसलिए पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं की, लेकिन बेटी के हक और अधिकारों के लिए वह अदालत जाएंगी। अपर्णा ने चेतावनी दी-''मैं इसके लिए अदालत भी जाने वाली हूं। मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि मेरी बेटी को न्याय मिले।"
रवि किशन ने साधी चुप्पी
PTI के अनुसार इस सिलसिले में रवि किशन से संपर्क की कोशिश की गयी लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके जनसंपर्क अधिकारी पवन दुबे ने पूछे जाने पर कहा कि रवि किशन शहर से बाहर हैं और अगर वह इस मामले में कुछ भी कहेंगे तो आपको जरूर सूचित करेंगे।
