'हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, 'राम नाम सत्य' भी कर देते हैं...' अलीगढ़ में बोले सीएम योगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 07:23 AM IST

Yogi Adityanath News: अलीगढ़ में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए हैं, बल्कि, बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं।

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि यहां बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते हैं, आज यह संभव है। हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए हैं, बल्कि, बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं।

Yogi Adityanath

जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा, उसका राम नाम सत्य भी तय है। 10 वर्ष पहले जो सपना आपने देखा था, आज वह हकीकत बन गया है। यह आपके एक कीमती वोट से संभव हो पाया है इसलिए आपको अपने एक वोट की कीमत को समझना है। देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। दूसरे चरण में अलीगढ़ वासियों को भी मतदान करना है। देश में पहली बार 18वीं लोकसभा का चुनाव ऐसे हैं, जिसमें लोगों को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। सभी को परिणाम पता है।

End of Feed