Rajya Sabha Election Result 2024: UP की 8 सीटों पर भाजपा का परचम तो सपा के हिस्से 2, कर्नाटक में कांग्रेस के हिस्से 3 सीटें तो हिमाचल में जीती BJP,देखें पूरी List

Rajya Sabha Election Result 2024: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मंगलवार 27 फरवरी को वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग शाम 4 बजे खत्म हुई। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर जीत हासिल की। कांग्रेस ने कर्नाटक में तीन सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा ने एक सीट जीती। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में से, भाजपा ने आठ पर जीत हासिल की, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो सीटों पर जीत हासिल की।

Rajya Sabha Election Result 2024: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मंगलवार 27 फरवरी को वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग शाम 4 बजे खत्म हुई। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हुआ। कर्नाटक की चार, उत्तर प्रदेश की 10 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट के राज्य सभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में तीन सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा ने एक सीट जीती। एक बीजेपी विधायक ने क्रॉस वोटिंग की, जबकि एक अन्य ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर हैं। विजयी बीजेपी उम्मीदवार नारायण बंदिगे हैं।

Rajya Sabha Election Result 2024

राज्य सभा चुनाव के नतीजों में एक बार फिर बीजेपी ने मारी बाजी

वहीं अगर हिमाचल की बात करे तो हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर जीत हासिल की। कथित तौर पर कांग्रेस के छह विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। यह पहाड़ी राज्य में कांग्रेस सरकार के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि पार्टी वहां बहुमत में है। बीजेपी ने दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव के बाद विधानसभा में कांग्रेस अल्पमत में आ गई है। इस बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के 5-6 विधायकों को बीजेपी ने ले लिया है।

End of Feed