राजस्थान चुनाव: पुलिस ने 436 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब व नशीले पदार्थ की जब्ती की

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 28, 2023, 11:34 PM IST

राजस्थान चुनाव: निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैनात विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल मिलाकर, 690 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की गई, जहां कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था।

राजस्थान चुनाव: राजस्थान पुलिस ने राज्य में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान 436 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब और नशीले पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती की। इसका इस्तेमाल संभवत: मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना था। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। अधिकारियों ने कहा कि यह जब्ती 2018 के चुनावों की तुलना में छह गुना अधिक है जब राजस्थान पुलिस द्वारा 65 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब व नशीले पदार्थ की जब्ती की गई थी।

rajasthan voting

राजस्थान में वोटिंग के दौरान लाइन में लगी हुईं महिलाएं

End of Feed