इलेक्शन

Rajasthan Election: कांग्रेस की जीत की गारंटी बनेंगे उसके ये 7 वादे? 72 लाख लोगों ने ऑनलाइन कराया पंजीकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 06:07 PM IST

Rajasthan Election: कांग्रेस के इन गारंटियों वाले ऑनलाइन अभियान से अबतक 72 लाख लोग राजस्थान में जुड़ चुके हैं। 72 लाख से ज्यादा लोग अपने आप को रजिस्टर कर चुके हैं।

Image

राजस्थान में कांग्रेस 7 गारंटियों के सहारे चुनावी मैदान में (फोटो- AshokGehlot.Rajasthan)

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने 7 गारंटियों की घोषणा की है। इन्हीं 7 गारंटियों के सहारे कांग्रेस, सत्ता वापसी की कोशिश में लगी है। इसके लिए कांग्रेस ऑनलाइन भी अभियान चला रही है, साथ ही राज्य में गारंटी यात्रा भी निकाल रही है।

72 लाख जुड़े

कांग्रेस के इन गारंटियों वाले ऑनलाइन अभियान से अबतक 72 लाख लोग राजस्थान में जुड़ चुके हैं। 72 लाख से ज्यादा लोग अपने आप को रजिस्टर कर चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि राजस्थान के लोगों के पास कांग्रेस को फिर से चुनने के अनगिनत कारण हैं। कांग्रेस ने नई- नई पहल करते हुए न सिर्फ लोगों को लाभ दिया, बल्कि महंगाई से भी राहत दिलाई।

गृह लक्ष्मी गारंटी

कांग्रेस ने घोषणा की है कि जो महिलाएं घर पर रहकर गृहणी की भूमिका निभाती हैं, जो बच्चों की देखभाल करती हैं, पति का ख्याल रखती हैं और घर का चौका-चूल्हा संभालती हैं, कांग्रेस पार्टी इनका सम्मान करते हुए राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही गृह लक्ष्मी गारंटी देगी।

गोधन गारंटी

दूसरी गारंटी के तौर पर कांग्रेस ने गोधन गारंटी की घोषणा की है। जिसमें वो गौवंशपालकों से गाय का गोबर ₹ 2/किलो खरीदकर, उससे जैविक खाद बनाएगी।

फ्री लैपटॉप

इसके बाद तीसरी गारंटी के रूप में फ्री लैपटॉप/टैबलेट की गारंटी दी है। जिसमें सरकारी कॉलेज के पहले साल के विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप/टैबलेट दिया जाएगा।

बीमा गारंटी

चौथी गारंटी के तौर पर चिरंजीवी आपदा राहत बीमा की गारंटी दी गई है। इस योजना में जलवायु परिवर्तन की घटनाओं, सूखा, बाढ़, चक्रवात सहित प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान से पीड़ित हर परिवार को ₹15 लाख तक का फ्री बीमा दिया जाएगा ।

अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी

बच्चे को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले। बहुत से परिवार अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलाने चाहते हैं, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति इसमें बाधा बनती है। उनकी ये ख्वाहिश इस गारंटी से पूरी होगी, इसके तहत हर विद्यार्थी को अंग्रेजी माध्यम में फ्री शिक्षा दी जाएगी।

सस्ता सिलेंडर

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आने पर सस्ता सिलेंडर मिलेगा। 500 रुपये में सिलेंडर योजना का विस्तार करते हुए 1 करोड़ 4 लाख परिवारों को भी ये लाभ दिया जाएगा।

ओपीएस

ओ.पी.एस गारंटी – सरकारी कर्मचारियों के लिए ओ.पी.एस कानून लाया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article