Rajsthan Assembly Election Results 2023: अशोक गहलोत ने CM पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल मिश्र ने किया स्वीकार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2023, 07:04 PM IST

Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। इस बार 199 सीटों पर ही मतदान करवाया गया था। किसी भई पार्टी को बहुमत के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है। इस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है।

Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल महोदय ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

ashok gehlot

सीएम गहलोत ने दिया इस्तीफा (ट्विटर)

कांग्रेस को पटखनी देकर बीजेपी ने हासिल की जीत

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल होता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 109 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वह 6 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी को मात्र 61 सीटों पर जीत मिली है। वह 8 सीटों पर आगे चल रही है।

End of Feed