राजस्थान में 157 विधायक करोड़पति, कौन सा MLA सबसे गरीब? जारी हुई ADR रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 06:39 PM IST

Richest MLA in Rajasthan: एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के धोद एससी विधानसभा विधायक परसराम मोर्डिया ने 172.76 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जबकि चोरासी (एसटी) सीट से भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक राजकुमार रोत के पास सबसे कम 1.22 लाख रुपये की संपत्ति है।

Richest MLA in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि राजस्थान विधानसभा के 199 विधायकों में से 46 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 28 के खिलाफ गंभीर मामले हैं। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के 88 विधायकों समेत 157 करोड़पति विधायक हैं।

Rajasthan Election 2023

एडीआर रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

रिपोर्ट एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और राजस्थान इलेक्शन वॉच द्वारा तैयार की गई है। जिसमें 200 मौजूदा विधायकों में से 199 के आपराधिक, वित्तीय और अन्य पृष्ठभूमि विवरण का विश्लेषण किया गया है। मौजूदा विधानसभा में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की एक सीट रिक्त है। यह विश्लेषण 2018 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए उप-चुनावों से पहले उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए हलफनामों पर आधारित है।

End of Feed