Odisha Lok Sabha Election: राहुल गांधी तीन मई को ओडिशा में प्रचार करेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2024, 11:36 PM IST

Odisha Lok Sabha Election: ओडिशा कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया कि राहुल गांधी तीन मई को रायगड़ में न्याय रैली को संबोधित करेंगे जिसमें वह आदिवासी और ओबीसी से संबंधित मुद्दों पर बोलेंगे।

Odisha Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित करने के लिए तीन मई को आदिवासी बहुल रायगड़ जिले का दौरा करेंगे। राहुल गांधी अपनी रैली में ओबीसी से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं।

End of Feed