आंध्र प्रदेश में कौन है भाजपा की 'B' टीम? जानें राहुल गांधी ने किस पर लगाया ये गंभीर आरोप

Rahul Gandhi Slams BJP: राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश की तीन क्षेत्रीय पार्टियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस राज्य में वाईएसआरसीपी, तेदेपा और जनसेना भाजपा की 'बी' टीम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों नेताओं का ‘रिमोट कंट्रोल’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। आपको बताते हैं, राहुल ने क्या-क्या बोला।

Congress vs BJP: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और राज्य के अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भाजपा का मतलब बाबू (तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू), जगन और पवन (जनसेना के संस्थापक पवन कल्याण) हैं। कडप्पा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तीनों नेताओं का ‘रिमोट कंट्रोल’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है।

Rahul Gandhi on Andhra Pradesh Politics

राहुल गांधी, कांग्रेस नेता।

नरेंद्र मोदी के पास है तीनों लोगों का ‘रिमोट कंट्रोल’- राहुल

पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे आंध्र प्रदेश में राजशेखर रेड्डी की पदयात्रा उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए प्रेरणा थी। गांधी ने तीनों दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “आज आंध्र प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी की ‘बी’ टीम चला रही है। भाजपा की ‘बी’ टीम का मतलब है-बी से बाबू, जे से जगन और पी से पवन। इन तीनों लोगों का ‘रिमोट कंट्रोल’ नरेंद्र मोदी के पास है।”

End of Feed