Rae Bareli Lok Sabha Result: रायबरेली से रिकॉर्ड वोटों से आगे बढ़े राहुल गांधी, सोनिया गांधी की जीत के अंतर से अधिक बढ़त ली

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 4, 2024, 02:06 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से वर्ष 2019 में अपनी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से अधिक मतों की बढ़त ले ली है। उन्हें सोनिया गांधी की जीत के अंतर से अधिक वोट मिल चुके हैं।

Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से वर्ष 2019 में अपनी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से अधिक मतों की बढ़त ले ली है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रायबरेली सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी ने अपराह्न एक बजकर 27 मिनट तक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश प्रताप सिंह पर 2,22,219 मतों की बढ़त ले ली है जो कि वर्ष 2019 में उनकी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से ज्यादा है।

rahul and sonia

राहुल गांधी और सोनिया गांधी।

सोनिया गांधी को कितने वोट मिले थे?

सोनिया ने पिछले लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर 1,67,178 मतों से जीत हासिल की थी। पिछली बार भी दूसरे स्थान पर भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह ही रहे थे और उन्हें 3,67,740 मत हासिल हुए थे।

End of Feed