इलेक्टोरल बॉन्ड सबसे बड़ा घोटाला- हैदराबाद से बीजेपी पर राहुल गांधी का वार, KCR को भी घेरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 12:01 AM IST

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। इलेक्टोरल बॉन्ड की लिस्ट में 'चंदा दो- धंधा लो' वाली बात साफ दिखती है।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी और बीआरएस दोनों पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। कांग्रेस की इस रैली के दौरान राहुल गांधी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर पर भी जमकर हमला बोला।

rahul gandhi telangana

तेलंगाना में रैली के दौरान राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी और केसी वेणुगोपाल

End of Feed