अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल के करीबी BJP में शामिल, कांग्रेस उम्मीदवार अब तक तय नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 02:23 PM IST

अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। भाजपा की स्मृति जुबिन ईरानी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन उनके सामने कांग्रेस से कौन होगा, यह अभी तक तय नहीं हो सका है।

Amethi Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी के बीच कांग्रेस पार्टी को अमेठी में एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक और राहुल गांधी के करीबी विकास अग्रहरि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल कराया। एक तरफ जहां कांग्रेस यहां अब तक अपना उम्मीदवार भी तय नहीं कर पाई है, राहुल के करीबी का बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।

Rahul-Priyanka

राहुल गांधी को झटका

विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल

जानकारी के अनुसार, विकास अग्रहरि जगदीशपुर के रहने वाले हैं और कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश सह-समन्यवक बनाया था। विकास अग्रहरि की गिनती राहुल गांधी के करीबी लोगों में होती थी। वे अमेठी में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालते थे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। लेकिन, उन्होंने दीदी स्मृति व भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

End of Feed