अमिताभ, ऐश्वर्या, विराट 'सीरियस' और मैं 'नॉन सीरियस', मीडिया पर राहुल का तंज, बोले-एक भी ओबीसी एंकर नहीं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2024, 11:56 AM IST

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'मीडिया में मेरे बारे में कहा जाता है कि राजनीति में मेरी दिलचस्पी नहीं है। मुझे नॉन सीरियस कहा जाता है। मीडिया में 24 घंटे यही चलता रहता है कि मैं नॉन सीरियस हूं लेकिन क्या मनरेगा, जमीन अधिग्रहण बिल, नियामगिरि, भट्टा परसौल नॉन सीरियस राजनीति के दायरे में आते हैं।

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजनीति में उन्हें 'नॉन सीरियस' कहे जाने पर जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि वह 'सीरियस पॉलिटिशियन' हैं। राजनीति में उन्होंने अपने 'गंभीर प्रयासों' का ब्योरा भी दिया। साथ ही उन्होंने मीडिया के बारे में कहा कि कुछ लोगों ही मुद्दों पर बहस करते हैं और राय बनाते हैं जबकि 90 फीसदी लोगों क्या सोचते हैं उनके बारे में कोई बात नहीं करता। राहुल ने कहा कि वह 90 फीसदी लोगों के बारे में बात करते हैं इसलिए उन्हें 'नॉन सीरियस' कहा जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मीडिया में एक भी आदिवासी, दलित और ओबीसी एंकर नहीं है।

मीडिया में मुझे नॉन सीरियस नेता कहा जाता है-राहुल

राहुल ने कहा कि 'मीडिया में मेरे बारे में कहा जाता है कि राजनीति में मेरी दिलचस्पी नहीं है। मुझे नॉन सीरियस कहा जाता है। मीडिया में 24 घंटे यही चलता रहता है कि मैं नॉन सीरियस हूं लेकिन क्या मनरेगा, जमीन अधिग्रहण बिल, नियामगिरि, भट्टा परसौल नॉन सीरियस राजनीति के दायरे में आते हैं। मीडिया की नजर में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, विराट कोहली सीरियस हैं और मैं नॉन सीरियस।'

End of Feed