अपने ही नेता के खिलाफ प्रचार करेंगे राहुल गांधी? कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने पप्पू यादव और पूर्णिया सीट, RJD ने तेजस्वी संग रैली की रखी मांग

Lok Sabha Elections: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पूर्णिया(Purnia Lok Sabha) में नई रणनीति तैयार की है। राजद ने कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेताओं से आवेदन किया है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पप्पू यादव (Pappu Yadav) के खिलाफ पूर्णिया में तेजस्वी के साथ साझ रैली करें। दरअसल, इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे के लिए पूर्णिया सीट राजद के खाते में गई है और बीमा भारती अधिकृत प्रत्याशी हैं।

Lok Sabha Elections: बिहार की पूर्णिया सीट और पप्पू यादव कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेसी हुए पप्पू यादव ने पहले तो राजद के हिस्से वाली पूर्णिया सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। जबकि, राजद ने यहां से बीमा भारती को मैदान में उतारा था। संभावना जताई जा रही थी कि पप्पू यादव नॉमिनेशन के आखिरी दिन अपना नाम वापस ले लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Pappu Yadav

पप्पू यादव

अब राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्णिया में नई रणनीति तैयार की है। राजद ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से आवेदन किया है कि राहुल गांधी पप्पू यादव के खिलाफ पूर्णिया में तेजस्वी के साथ साझ रैली करें। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राहुल गांधी अपने ही नेता के खिलाफ रैली करने के लिए तैयार होते हैं या नहीं...

End of Feed