Puri Loksabha Election 2024: पुरी लोकसभा सीट पर होगी कांटे की टक्कर, BJP के संबित पात्रा का बीजेडी के अरूप पटनायक से होगा मुकाबला

Puri Loksabha Election 2024: पुरी लोकसभा चुनाव-2024 में एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। पुरी के चुनावी मैदान में इस बार मुकाबला बीजेपी के संबित पात्रा और बीजेडी के अरूप पटनायक के बीच है।

Puri Loksabha Election 2024: ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं। ये सीटें हैं पुरी, पिपली, नयागढ़, ब्रह्मगिरी, चिल्का, सत्याबदी और रानपुर सीट है। जानकारी के लिए बता दें कि पुरी में पहली बार चुनाव 1952 में हुए थे। इस सीट पर कांग्रेस और बीजू जनता दल का प्रभुत्व रहा है। 2014 में पुरी लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 4 हजार 581 थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी के पिनाकी मिश्रा को 5 लाख 23 हजार 161 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस को सुचित्रा मोहंती को 289800 वोट मिले। 215763 वोट लाकर बीजेपी (BJP) के अशोक साहू इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट पर तब लगभग 74 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेडी प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा ने जीत हासिल की, उन्हें 538321 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा 5 लाख 26 हजार 607 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के उम्मीदवार सत्य प्रकाश नायक 44734 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

Puri Loksabha Election 2024

पुरी लोकसभा सीट पर संबित पात्रा और अरूप पटनायक के बीच होगा कड़ा मुकाबला

समझिए पुरी लोकसभा सीट का सियासी समीकरण

लोकसभा चुनाव-2024 की बात की जाए तो यहां से वर्तमान सांसद बीजेडी के पिनाकी मिश्रा हैं। पुरी के चुनावी मैदान में इस बार मुकाबला बीजेपी के संबित पात्रा और बीजेडी के अरूप पटनायक के बीच है। ओडिशा का यह निर्वाचन क्षेत्र बीजेडी का गढ़ रहा है। ब्रज किशोर त्रिपाठी ने 1998, 1999 और 2004 में बीजेडी के लिए सीट जीती, तब बीजेडी और बीजेपी सहयोगी थे। 2009 में बीजेडी अकेले चुनाव लड़ी और उसके उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा ने 2009, 2014 और 2019 के सभी चुनाव जीते। इस बार, बीजद ने पिनाकी की जगह अरूप को मैदान में उतारा है, जिन्होंने 2019 में भुवनेश्वर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और हार गए थे। वहीं लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए ओडिशा के पुरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना टिकट लौटा दिया था। प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि पार्टी ने उन्हें फंड देने से इनकार कर दिया है। सुचरिता मोहंती ने कहा कि उन्होंने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखा लेकिन पार्टी ने कोई कदम नहीं उठाया। जिसके बाद ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से जयनारायण पटनायक को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नामित किया।

End of Feed