Pune Land Deal: महाराष्ट्र सीएम फडणवीस बोले-'जो भी ज़िम्मेदार, उसके खिलाफ होगी कार्रवाई'

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे से जुड़े पुणे लैंड डील मामले पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, पार्थ पवार पर जमीन सौदे में बड़े घोटाले का आरोप लग रहा है। वहीं इस मामले में अब तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता दें कि विपक्ष पहले से ही इसको लेकर फडणवीस सरकार पर हमलावर हैं। राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे से जुड़ा होने की वजह से यह मामला और गर्मा गया है।

pune land deal

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (फोटो: ANI X)

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे से जुड़े पुणे लैंड डील मामले पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'जो लोग यह भी नहीं समझते कि FIR (फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) क्या होती है, वही ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जब FIR दर्ज होती है, तो यह इसमें शामिल सभी पार्टियों के खिलाफ फाइल की जाती है। इस मामले में, FIR कंपनी और उसके ऑथराइज्ड सिग्नेटरी के खिलाफ दर्ज की गई है। यह समझना ज़रूरी है कि जब FIR दर्ज होती है, तो इसमें शामिल सभी लोग कवर होते हैं: जिन्होंने डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए, जिन्होंने बेचा, जिन्होंने गलत रजिस्ट्रेशन किया, और जिन्होंने बदलाव किए। अगर जांच के दौरान नए नाम या लिंक सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।'

End of Feed