Wayanad Bypolls Priyanka Gandhi: कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव लोकसभा चुनाव और केरल विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, बताते हैं कि वायनाड लोकसभा चुनाव उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार होंगी, प्रियंका को कांग्रेस पार्टी का टिकट मिल गया है।
गौर हो कि इस बात की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी कि राहुल गांधी जो वायनाड से कांग्रेस सांसद रहे हैं उनकी बहन और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती हैं, राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस सांसद थे पर उन्होंने ये सीट खाली कर दी थी।

Priyanka contest Wayanad Lok Sabha by-election
मतदान 13 नवंबर को कराए जाएंगे
ध्यान रहे कि निर्वाचन आयोग ने दो राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने का एलान भी कर दिया , चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसी दिन देश की 47 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।
सभी की नजरें वायनाड सीट पर बनी हुई थीं
बता दें, चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तरीखों के साथ 48 विधानसभा व दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर दी। इसमें एक सीट केरल की वायनाड भी थी, जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। सभी की नजरें इस सीट पर बनी हुई थीं।
राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वायनाड के अलावा अपने परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली से भी नामांकन दाखिल किया था। दोनों ही सीटों पर उन्हें शानदार जीत हासिल हुई थी। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव जरूरी हो गए थे।
