इलेक्शन

Varanasi Road Show: काशी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो, अजय राय के समर्थन में सपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Varanasi Road Show: वाराणसी सीट इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के खाते में गई है, जहां से कांग्रेस ने अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। रोड शो के बाद प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

Image

वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो

Photo : Twitter

Varanasi Road Show: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वारणसी में आज कांग्रेस और समाज वादी पार्टी ने एक साथ शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और सपा की और से डिंपल यादव ने एक साथ आज काशी में रोड शो किया। वाराणसी सीट इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के खाते में गई है, जहां से कांग्रेस ने अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। रोड शो के बाद प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

अजय राय भी रहे साथ

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के रोड शो के दौरान अजय राय भी मौजूद रहे। इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं पर गुलाब की पंखुड़ियां भी उड़ाईं गईं। रोड शो की शुरुआत में प्रियंका और डिंपल ने कूष्मांडा माता का आशीर्वाद लिया। प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ दिखी।

आखिरी चरण में मतदान

रोड शो के दौरान प्रियंका और डिंपल ने मतदाताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने अजय राय को वोट देने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और यहां सातवें और आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा।

पीएम मोदी पर निशाना

इससे पहले प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बिहार में दिये गये भाषण पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि परिवार के मुखिया को कभी आंखों की शर्म नहीं खोनी चाहिए। उन्होंने बिहार की एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी के दिये गये भाषण का जिक्र करते हुए कहा- ‘‘मोदी जी ने बिहार में भाषण दिया और विपक्ष के नेताओं के लिए ऐसे-ऐसे शब्द बोले जो देश के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने नहीं बोले होंगे।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article