योगी आदित्यनाथ बोले-फिर से UP को बांटने की कोशिश, समाजवादी पार्टी की तरफ इशारा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 23, 2022, 07:37 AM IST

यूपी में मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीट की लड़ाई सपा और बीजेपी दोनों के लिए अहम है। एक तरफ अखिलेश यादव के सामने अपने गढ़ को बचाने की चुनौती है तो बीजेपी आजमगढ़ और रामपुर संसदीय सीट की तरह नतीजों को दोहराने की कोशिश कर रही है।

यूपी में मैनपुरी लोकसभा, खतौली विधानसभा और रामपुर विधानसभा के लिए दिसंबर में उपचुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव को समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों के लिए अहम माना जा रहा है, हालांकि समाजवाजी पार्टी की प्रतिष्ठा सबसे अधिक दांव पर है। मैनपुरी सीट में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह सांसद थे। उनके निधन के बाद डिंपल यादव अपनी किस्मत आजमां रही हैं तो रामपुर में आजम खान की विधायकी जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है। खतौली की सीट पर समाजवादी पार्टी अपने घटक दल आरएलडी के साथ चुनावी मैदान में है। इन तीनों सीटों के लिए प्रचार के दौरान जुबानी जंग तेज हो चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों ने यूपी को परिवार और जाति के लिए बांट दिया अगर मौका मिला तो दोबारा वही काम करेंगे।

yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

2017 से पहले माहौल था खराब

End of Feed