समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मिले PM मोदी, बिहार में आज से अपने चुनावी अभियान पर प्रधानमंत्री

बिहार में अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात और उनसे बातचीत की।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव कर्पूरी ग्राम पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात और उनसे बातचीत की। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

Narendra Modi

समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मिलते पीएम मोदी। तस्वीर-ANI

समस्तीपुर, बेगूसराय में जनसभा संबोधित करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। स्व. ठाकुर को गत वर्ष राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'एक ओर कांग्रेस पार्टी कर्पूरी ठाकुर को ‘जननायक’ की उपाधि से वंचित करने की कोशिश कर रही है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी स्वयं उनके गांव जाकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। यही राजग और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच का फर्क है।'

End of Feed