सोनिया गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज, 'जो चुनाव नहीं जीत सकते, वे राजस्थान से राज्यसभा में आए'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2024, 07:01 PM IST

Election News: पीएम मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तीखा तंज कसा है और कहा है कि 'जो चुनाव नहीं जीत सकते, वे राजस्थान से राज्यसभा में आए।' पहले चरण के मतदान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर सजा दी है। उसे बराबर सबक सिखाया है।'

PM Modi's Taunt on Sonia Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चुनाव नहीं जीत सकते वे 'मैदान से भागकर' राजस्थान से राज्यसभा में आए हैं। प्रधानमंत्री ने भीनमाल (जालोर) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उसके इन्हीं पापों की सजा आज देश पार्टी को दे रहा है।

PM Modi vs Sonia Gandhi

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी पर कसा तंज।

सोनिया गांधी पर पीएम मोदी ने कसा तीखा तंज

पीएम मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने कभी देश में 400 लोकसभा सीट जीतीं थीं, आज वह 300 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। मोदी ने कहा, 'जो लोग चुनाव नहीं लड़ सकते, चुनाव जीत नहीं सकते.. वे मैदान से भाग कर इस बार राजस्थान से राज्यसभा में आए हैं। कांग्रेस की इतनी हालत खराब है।' कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी फरवरी में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने वाले सांसदों में शामिल हैं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गजों को मैदान में नहीं उतारा गया हालांकि पार्टी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वे चुनाव लड़ने से कतरा रहे थे।

End of Feed