PM Jamui Rally : जमुई रैली में कांग्रेस-RJD पर जमकर बरसे PM, चिराग को बताया अपना छोटा भाई

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 01:29 PM IST

PM Modi Jamui Rally : पीएम ने कहा, 'कांग्रेस के शासनकाल में भारत को एक कमजोर देश माना जाता था। आज भारत दुनिया को राह दिखा रहा है। अब दुनिया हमारी तरफ देख रही है। इन 10 वर्षों में भारत की विश्वसनीयता एवं हैसियत काफी बढ़ गई है।'

PM Modi Jamui Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। जमुई रैली में पीए ने कहा कि अपनी सरकार के दोरान कांग्रेस और आरजेडी ने दुनिया भर में देश का नाम खराब किया। जबकि भाजपा और एनडीए का एक मात्र लक्ष्य विकसित भारत और समृद्ध बिहार का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको याद होगा कि 10 साल पहले भारत के बारे में दुनिया क्या राय रखती थी? जमुृई में पहले चरण में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है।

pm modi

बिहार के जमुई में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

पीएम ने कहा, 'कांग्रेस के शासनकाल में भारत को एक कमजोर देश माना जाता था। आज भारत दुनिया को राह दिखा रहा है। अब दुनिया हमारी तरफ देख रही है। इन 10 वर्षों में भारत की विश्वसनीयता एवं हैसियत काफी बढ़ गई है। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।'

End of Feed