'ठंडे पड़ जाते हैं बाकी पार्टियों के नेता', PM ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कह दी ये 5 बड़ी बातें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2024, 04:42 PM IST

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर बाकी पार्टियों के नेता ठंडे पड़ जाते हैं। मोदी ने यूपी में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी 22,648 बूथ के कार्यकर्ताओं को ‘नमो ऐप’ के माध्यम से संबोधित किया।

Election News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में अपने बूथ के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लक्ष्य के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में अपनी मेहनत से रिकॉर्ड बना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर बाकी पार्टियों के नेता पहले ही ठंडे पड़ जाते हैं। मोदी ने उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी 22,648 बूथ के कार्यकर्ताओं को ‘नमो ऐप’ के माध्यम से संबोधित किया।

PM Modi on Lok Sabha Chunav

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।

अपना पोलिंग बूथ जीतने और रिकॉर्ड तोड़ने का संकल्प

पीएम मोदी, 'हम चुनाव में कितनी ही बड़ी विजय प्राप्त करने की इच्छा रखते हों लेकिन जब तक पोलिंग बूथ नहीं जीतते हैं तब तक चुनाव जीत ही नहीं सकते हैं, इसलिए चुनाव में विजय की जो आत्मा है वह पोलिंग बूथ की विजय में है।' मोदी ने कहा, 'इसलिए मेरा तो हमेशा आग्रह रहता है कि हमें एक ही लक्ष्य लेकर काम करना चाहिए कि हम अपना पोलिंग बूथ जीतेंगे और पुराने जितने भी रिकॉर्ड हैं उन सबको तोड़ने का संकल्प लेकर काम करेंगे।'

End of Feed