इलेक्शन

PM मोदी की दिल्ली में होने वाली रैली रद्द, मनमोहन सिंह के निधन के बाद बदली तारीख; अब 5 जनवरी को होगा कार्यक्रम

PM Modi Delhi Rally: पीएम मोदी की दिल्ली में कल होने वाली रैली फिलहाल रद्द कर दी गई है। अब दिल्ली में पीएम मोदी की रैली 5 जनवरी को होगी।

Image

पीए मोदी की दिल्ली में होनी वाली रैली कैंसिल (फाइल फोटो)

Photo : PTI

दिल्ली में रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली फिलहाल रद्द कर दी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण यह बदल हुआ है। देश में इस समय सात का राजकीय शोक घोषित है, ऐसे में पीएम मोदी ने अपनी रैली रद्द कर दी है।

अब 5 जनवरी को होगी पीएम मोदी की रैली

अब दिल्ली में 5 जनवरी को पीएम मोदी की रैली होगी। इससे पहले यह रैली 29 दिसंबर यानि कि कल होनी थी। भाजपा को चुनाव में मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव का शंखनाद जापानी पार्क से करेंगे। दिल्ली में पीएम मोदी परिवर्तन रैली करेंगे। पीएम मोदी इस रैली के माध्यम से प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात भी दे सकते हैं।

भाजपा की पहली लिस्ट का इंतजार

हालांकि, अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा नहीं की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी के पहले सप्ताह से चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा ने भी अभी तक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा था कि 29 दिसंबर को जापानी पार्क में पीएम मोदी की रैली के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर सकती है। अब ये भी टल सकता है। कहा जा रहा है कि इस लिस्ट में करीब 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा। इसमें कुछ नाम पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद के भी हो सकते हैं। इसके अलावा दूसरी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल लोगों को भी भाजपा वरीयता के अनुसार टिकट देगी।

आप-कांग्रेस टिकटों की घोषणा में बीजेपी से आगे

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से चौथी बार अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को उम्मीदवार बनाया गया है। आतिशी 2020 में इस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। आम आदमी पार्टी ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर दो लिस्ट जारी कर दी है। केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article