PM Modi's Rally in Uttarakhand and Rajasthan: पीएम मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में भरेंगे हुंकार, जानें पूरा प्लान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 04:03 PM IST

PM Modi's Rally in Uttarakhand and Rajasthan Today, Lok Sabha Chunav: पीएम मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में रैली करेंगे, तो वहीं अमित शाह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हुंकार भरेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां 3:30 बजे उन्हें करौली-धौलपुर में रैली को संबोधित करना है।

PM Modi's Rally Uttarakhand and Rajasthan Today Latest Updates: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के मिशन में जुटी भाजपा के आला नेता लगातार राज्यों का दौरा कर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में और केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गंगटोक में सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र ( चुनाव घोषणा पत्र ) जारी करेंगे और इसके बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

PM Modi Rally

आज उत्तराखंड और राजस्थान में पीएम मोदी करेंगे रैली।

उत्तराखंड और राजस्थान में गरजेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी गुरुवार दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां 3:30 बजे उन्हें करौली-धौलपुर में रैली को संबोधित करना है।

End of Feed