कर्नाटक में रैली से पहले पीएम मोदी ने की फल विक्रेता मोहिनी गौड़ा से मुलाकात, स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए की सराहना

पीएम मोदी, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में एक सार्वजनिक रैली में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां हेलीपैड पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की।

पीएम मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए लिए सोमवार को कर्नाटक के सिरसी पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी ने रैली स्थल पर जाने से पहले एक महिला फल विक्रेता से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए उस महिला की जमकर तारीफ की और उनको प्रोत्साहित किया।

PM Modi met Mohini Gowda

पीएम मोदी ने अंकोला की फल विक्रेता मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की

End of Feed