कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग के विचारों की छाप, ये मोदी की गारंटी से परेशान...नवादा में बोले पीएम मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 01:25 PM IST

PM Modi in Nawada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेता खुलेआम बयान दे रहे हैं कि वो दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। कांग्रेस ने जो अपना घोषणापत्र जारी किया है, उसमें भी मुस्लिम लीग के विचारों की छाप है।

PM Modi in Nawada: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के नवादा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों और नफरती विचार वाली ताकतों को ठिकाना है। इनके बयान देख लीजिए ये सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं, ये लोग भारत में एक और विभाजन चाहते हैं।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेता खुलेआम बयान दे रहे हैं कि वो दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। कांग्रेस ने जो अपना घोषणापत्र जारी किया है, उसमें भी मुस्लिम लीग के विचारों की छाप है। कांग्रेस ने 'घोषणापत्र' नहीं, 'तुष्टिकरण पत्र' जारी किया है। उन्होंने कहा, लोगों द्वारा चुनी गई मजबूत सरकार देश के लिए साहसिक कदम उठा रही है। हमने 10 साल में जो हासिल किया वह आजादी के बाद 60 वर्षों में नहीं हो सका।

End of Feed