तुष्टीकरण का जुनून हर सीमा पार कर गया, खान मार्केट गैंग का एक ही तरीका...पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

पीएम मोदी ने कहा, कलकत्ता हाई कोर्ट ने इंडी गठबंधन को बड़ा तमाचा जड़ा है। अदालत ने 2010 से जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिए हैं। क्यों?

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में 2010 से 77 वर्गों (समुदायों) को दिए गए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के दर्जे को रद्द करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को विपक्ष के लिए एक करारा तमाचा बताया। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन का तुष्टीकरण का जुनून हर सीमा को पार कर गया है। हाई कोर्ट ने बुधवार को अपने फैसले में कहा कि इन वर्गों को ओबीसी घोषित करने में धर्म वास्तव में एकमात्र मापदंड जान पड़ता है। पीठ ने कहा कि अदालत का मन इस संदेह से मुक्त नहीं है कि राजनीतिक लाभ के लिए उक्त समुदाय (मुसलमान) को वस्तु के रूप में समझा गया।

End of Feed