'The Kerala Story' का जिक्र कर कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, बोले-इस फिल्म ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 5, 2023, 03:46 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि 'मैं यह देखकर हैरान हूं कि अपने वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने आतंकवाद से समझौता कर लिया है। क्या इस तरह की कोई पार्टी कर्नाटक की सुरक्षा कर सकती है? आतंक के माहौल में उद्योग, आईटी, कृषि, किसानी और यहां की शानदार विरासत खत्म हो जाएगी।

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक के बेल्लारी में शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवादों में आई फिल्म 'The Kerala Story' का जिक्र किया। इस फिल्म का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि 'लोगों का कहना है कि इस खूबसूरत राज्य के साथ जो होता है, यह फिल्म उसी पर आधारित है लेकिन कांग्रेस की तरफ देखिए। वह आतंकवादियों के साथ खड़ी है और इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रही है।' सिनेमाघरों में यह फिल्म आज रिलीज हुई है।

'आतंकवाद के इस ट्रेंड के साथ खड़ी है कांग्रेस'

रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ''द केरला स्टोरी' फिल्म ने केरल में आंतकी साजिश का पर्दाफाश किया है लेकिन देश का दुर्भाग्य यह है कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के इस ट्रेंड के साथ खड़े होते दिखाई दे रही है। आतंकवाद का यह ट्रेंड समाज को नष्ट कर रहा है। बात केवल इतनी नहीं है, आतंकवाद के इस ट्रेंड से जो लोग जुड़े हैं, कांग्रेस पिछले दरवाजे ऐसे लोगों के साथ राजनीतिक बातचीत कर रही है।'

End of Feed