Bihar Chunav 2025: बिहार BJP कार्यकर्ताओं का PM मोदी ने बढ़ाया उत्साह, बोले -राज्य में फिर बनेगी सुशासन की सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उनके क्षेत्रों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में वीडियो दिखाएं और उसे साझा करें। केंद्र और नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची बनाएं, वे बेहतर तरीके से जानकारी का प्रसार कर सकते हैं।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव की बढ़ी गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। प्रधानमंत्री ने नमो ऐप के जरिए बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन भोजपुरी में किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री कहा, 'हर बूथ मजबूत होने पर पार्टी जीतती है। उन्होंने बिहार चुनाव के लिए 'एकजुट राजग, एकजुट बिहार - फिर से बनेगी सुशासन की सरकार' का नारा दिया। पीएम ने कहा कि 'मैं सभी बूथ कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को उनके लिए उपलब्ध सरकारी लाभों के बारे में बताएं।'

Bihar Chunav 2025: बिहार BJP कार्यकर्ताओं का PM मोदी ने बढ़ाया उत्साह, बोले -राज्य में फिर बनेगी सुशासन की सरकार

हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है-PM

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उनके क्षेत्रों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में वीडियो दिखाएं और उसे साझा करें। केंद्र और नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची बनाएं, वे बेहतर तरीके से जानकारी का प्रसार कर सकते हैं। हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है, मेरी ओर से मतदाताओं को सरकारी योजनाओं की गारंटी दें।

End of Feed