West Bengal Election: बंगाल फतह के लिए भाजपा की 'डबल इंजन' रैलियां: पीएम मोदी की उत्तर बंगाल में हुंकार, अमित शाह संभालेंगे जंगलमहल का मोर्चा

West Bengal Election 2026: 11 अप्रैल, शनिवार को PM Modi और Amit Shah पश्चिम बंगाल में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनावों से पहले TMC के गढ़ में ये रैलियां अहम मानी जा रही हैं।

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार, 11 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के दो सबसे बड़े चेहरे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रैलियों के जरिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे। जहां PM Modi उत्तर और मध्य बंगाल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वहीं Amit Shah जंगलमहल के इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कमान संभालेंगे।

amit shah pm modi West Bengal Election 2026 rally

आज प्रधानमंत्री और अमित शाह की तीन-तीन रैलियां

पीएम मोदी का तीन जिलों में मिशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व बर्धमान जिले के कटवा से होगी, जिसके बाद वे मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और फिर दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी पहुंचेंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के एलान के बाद पीएम मोदी का यह तीसरा राज्य दौरा है।

End of Feed